दुनिया में चमत्कारों और रहस्यों की कोई कमी नहीं हैं। कई ऐसे चमत्कार हुए हैं, जिन पर विश्वास करना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही एक मामला बिहार का है। दरअसल, बिहार में माता राजेश्वरी का मंदिर है। यहां परिसर में कुछ और देवियां हैं जिनमें बगलामुखी माता, तारा माता, काली, कमला, उग्र तारा, छिन्नमाता, धुमावती, शोडषी सहित दस महिविद्यायाएं निवास करती हैं। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि देवियां रात को एक-दूसरे से बातें करती हैं। कई बार तो बातें करते-करते हंसी-ठहाके भी लगाती हैं। भले ही लोगों को विश्वास हो या ना हो, लेकिन यही सच है। रात में मंदिर के नजदीक से जो गुजरता है, उसे आराम से ये आवाजें सुनाई देती हैं।