1- तीन मुखी रुद्राक्ष में अग्नि तत्व होने से यह पेट की बिमारियों को भी दूर करता है, पेट की अग्नि मंद होने पर (अजीर्ण की समस्या होने पर ) भोजन समय पर न पचने पर तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से अद्भुत लाभ मिलता है ।
2- चेहरे पर दिव्य तेज व शक्ति को प्राप्त करने के लिए भी तीन मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाना चाहिए ।
3- तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने स्त्री हत्या जैसे पापों से भी मुक्ति मिलती है ।
4- इस रुद्राक्ष को पहनने से आत्मविश्वास बढता हैं, आत्मविश्वास ही नहीं अपितु यह उसे उर्जावान भी बनाये रखता है ।
5- तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से मंगल और सूर्य से सम्बंधित दोषों का नाश होता हैं ।
6- जिन जातकों का जन्म लग्न व राशी मेष, वृश्चिक या धनु हो, उनके लिए तीन मुखी रुद्राक्ष अ धारण करना अति शुभ माना गया हैं ।
7- तीन मुखी रुद्राक्ष को धारण करने से जातक को समाज में मान सम्मान व जीवन में सफलता मिलती हैं ।