तुलसी का पौधा लगभग हर घर में रहता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ भी होता है। माना जाता है की तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा भी घर में तुलसी का होना बहुत हितकारी होता है। कार्तिक मास में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना जाता है और इसमें प्रतिदिन दीपक लगाकर पूजा की जाती है।