हिंदू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है, वहीं घी से बनी चीज़ों को खासकर दूध और घी को बहुत ही शुद्ध माना जाता है। इसलिए यदि भगवान को घी का दीपक लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं, खासकर देवी लक्ष्मी। वैसे तो यह उपाय आप किसी भी दिन कर सकते हैं लेकिन शुक्रवार की रात को किया जाए तो इसका प्रभाव जल्द ही देखने को मिल सकता है। जिस भी दिन आप यह उपाय करेंगे उस दिन आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है, सबसे पहले तो शाम के बाद आप सभी कार्यों से निवृत हो जाएं उसके बाद घर की महिला रात में स्नान करके लाल वस्त्रों पहन लें। अपने मंदिर में दुर्गा जी की मूर्ति या उनके चित्र रखें और घी का दीपक जलाकर दुर्गा शप्तशती का पाठ करें। दीपक जलाते समय अपनी सभी समस्याएं बोल दें दुर्गा शप्तशती का पाठ करने के बाद आप उन्हें घी के बने हलवे या लड्डू का भोग लगाएं और दीपक को उठाकर घर के मुख्य दरवाजे के दाहिने हिस्से पर रख दें। याद रहे इस उपाय को करने के बाद घर में कोई आना जाना ना करें और बहरी व्यक्ति इस उपाय को करते ना देखें। अगले दिन दीपक को जल में प्रवाहित कर दें। ऐस करने से घर की सभी समस्याएं, नकारात्मक उर्जा बाहर होती है व घर में धन व बरकत की वृद्धि होती है।