31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन शुक्रवार के बेहद खास उपाय, जिनसे प्रसन्न होकर देवी मां लक्ष्मी बरसातीं है कृपा

- सावन के महीने में शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपायों से माता लक्ष्मी विशेष प्रसन्न होती हैं
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 13 Jul 2023, 2:25 PM IST

sawan_friday_special-2.jpg

,,

सावन का महीना सनातनधर्मावलंबियों में भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। त्रिदेवों सहित आदिपंच देवों में से एक प्रमुख देव भगवान शिव को संहार का देवता भी माना गया है। वहीं ये भी मान्यता है कि सावन में सृष्टि की सुरक्षा का दायित्व भगवान शिव पर ही रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के माह में हर साप्ताहिक दिन का अपना विशेष महत्व भी होता है। ऐसे में जहां सावन का सोमवार भगवान शिव को विशेष रूप से समर्पित है तो वहीं मंगलवार मां मंगलागौरी को प्रसन्न करने के लिए खास माना गया है। इसी प्रकार शुक्रवार का दिन भी इस माह में अपनी कुछ खास विशेषताएं लिया हुआ माना गया है।

दरअसल शुक्रवार का सावन के महीने में कुछ ज्यादा ही महत्व है। मान्यता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस माह के शुक्रवार को किए जाने वाले कुछ खास उपाय अत्यंत असरदार होते है। वहीं इस बार सावन में अधिकमास भी है, जो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ज्यादा ही खास माना गया है। ऐसे माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के शुक्रवार को कुछ उपाय हैं।

पंडितों और जानकारों की मानें तो भगवान शिव की पूजा के अतिरिक्त सावन के महीने में माता लक्ष्मी का पूजन शुभ होता है। इस पूजन के लिए सावन के शुक्रवार अत्यंत विशेष होते हैं। सावन के महीने में शुक्रवार के दिन किए जाने वाले उपायों से जहां माता लक्ष्मी विशेष प्रसन्न होती हैं, तो वहीं इन उपायों के चलते शुक्र ग्रह की भी खास कृपा प्राप्त होती है। यहां ध्यान रहे कि ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह ही आपके जीवन में सुख समृद्धि और आकर्षण की वृद्धि करने के अलावा जीवन में दांपत्य सुख बढ़ता है। सावन शुक्रवार के विशेष उपाय-

सावन के हर शुक्रवार का उपाय
खीर का भोग माता लक्ष्मी को अति प्रिय माना जाता है। ऐसे में सावन के हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दूध, चावल और मखाने से बनी खीर का भोग लगाएं, जिसके बाद 5 कन्याओं को आदर के साथ घर में बुलाकर खीर-सेवन कराएं। अब बची हुई खीर को अपने पूरे परिवार के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। मान्यता के अनुसार सावन के हर शुक्रवार को ऐसा करने से माता लक्ष्मी ऐसा करने वाले भक्त पर अपनी कृपा द्वार खोल देती है।

धन दौलत में वृद्धि का उपाय
जिस घर में धन आने के बावजूद बरकत नहीं हो रही है, तो सावन में के दौरान किया जाने वाला ये उपाय उनके लिए काफी शुभ माना जाता है। इसके तहत सावन में पडने वाले किसी भी शुक्रवार को शाम के समय पूजा में 5 छोटी इलाइची माता के चरणों में रख दें, और पूजा के बाद इन्हें अपने पर्स में या जहां धन रखते हैं उस स्थान पर रख दें। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से आपके धन दौलत में वृद्धि के साथ ही बरकत भी होती है।

माता लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए
यदि आप माता लक्ष्मी की विशेष कृपा चाहते है, तो इस संबंध में माना जाता है कि इसके तहत सावन में हर शुक्रवार के दिन शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से देवीमां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होकर ऐसे भक्त पर अपनी विशेष कृपा करतीं हैं। जिसके चलते घर में धन से जुडी समस्या तो दूर होती ही है साथ ही उस घर में मां लक्ष्मी वास भी करने लगती हैं।

मनोकामना पूर्ति के लिए
इसके तहत सावन में शुक्रवार के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के पश्चात वहीं बैठकर शिवजी के पंचाक्षर मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए। इसका जाप कम से कम 108 बार करें। फिर मां लक्ष्मी के 'ऊं श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:' मंत्र का भी जप करें। और फिर धन प्राप्ति की माता लक्ष्मी से प्रार्थना करने के साथ ही उनका ध्यान करें, जिसके बाद वापस घर आ जाएं। माना जाता है कि जो भक्त शुभ मन व पूर्ण भक्ति से ये कार्य करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

विवाह की समस्या दूर करने के लिए
यदि किसी के विवाह में देरी हो रही है तो उसके लिए सावन का यह उपाय अत्यंत शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से उसके जल्द ही विवाह के योग का भी निर्माण होता है। इस उपाय के तहत सावन के शुक्रवार की सुबह स्नान पश्चात शिवलिंग पर जल अर्पित कर उन्हें 5 प्रकार के मिष्ठान सहित भोग में इलाइची भी लगाएं। इसके पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती की आरती गाय के घी से बने दीपक को जलाकर करें।

Must Read- सावन का बुधवार क्यों है विशेष, जाने पूजा विधि

Must Read- शनि ने शुरू किया तांडव, अब इन राशि वालों को हर स्थिति में अपनाने होंगे बचाव के उपाय

Must Read- इन तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं बहुत ज्यादा लकी

Must Read- सावन के हर सोमवार को राशि के अनुसार करें रुद्राभिषेक, हर मनोकामना की होगी पूर्ति