6- अन्धादि लग्न - दिन में तुला और वृश्चिक, रात्रि में तुला और मकर बधिर है । तथा दिन में सिंह, मेष, वृष और रात्रि में कन्या, मिथुन, कर्क अंध संज्ञक हैं । दिन में कुम्भ और रात्रि में मीन लग्न पंगु होते है । धनु, तुला, वृश्चिक, ये तीनो अपराह्न में बधिर माने जाते हैं, जबकि मिथुन, कर्क व् कन्या ये लग्न रात्रि में अंधे होते है । सिंह, मेष, वृष ये लग्न दिन में अंधे होते है और मकर, कुम्भ, मीन प्रातःकाल तथा सायंकाल में कुबड़े होते है । यदि विवाह बधिर लग्न में हो जाये तो वर-कन्या दोनों दरिद्र हो जाते है, और यदि दिवान्ध में लग्न हो तो कन्या विधवा हो जाती है, यदि रात्रान्ध में लग्न हो तो सन्तति मरण और पंगु में लग्न हो तो धन नाश होता है । वहीं विवाह के लिए शुभ लग्न तुला, मिथुन, कन्या, वृष और धनु माने जाते है । जबकि अन्य सभी लग्न मध्यम ही माने जाते है ।