किसी भी काम की अच्छी शुरुआत व उस काम के परिणाम भी लाभदायक मिलें इसके लिए मान्यता है कि उस काम को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए। अब विवाह से बड़ा कार्य मनुष्य के जीवन में भला क्या हो सकता है। विवाह ही एक ऐसी परंपरा है, जिससे मानव प्रजाति व परिवार का विस्तार होता है। उसका पारिवारिक जीवन कितना खुशहाल होगा, जीवनसाथी कैसा होगा व संबंध किस तरह रहेंगे, यह सब दंपति की कुंडलियों के साथ-साथ जिस समय, जिस घड़ी, जिस लग्न में उनका विवाह हुआ है, उस समय ग्रहों की दशा पर भी निर्भर करता है। इसलिए तो विवाह के लिए कुंडली मिलान से लेकर सात फेरे लेने तक के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाया जाता है।