शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्त्व है। शिवलिंग पूजा के नियम भी अलग हैं। लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। बेल पत्र, धतूरा और भांग अर्पित करते हैं। इसके अलावा शिवलिंग पर चंदन का लेप किया जाता है। गौरतलब है किसी भी पूजा का संपूर्ण फल तब मिलता हैए जब परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा कुछ नियमों के साथ और मन्त्रों के उच्चारण के साथ की जाती है। परिक्रमा घड़ी के चलने की दिशा में यानी दाएं से बाएं की जाती हैए लेकिन इससे अलग शिवलिंग की परिक्रमा करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।