12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में रोज ऐसे जलाएं दीपक, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है
less than 1 minute read
Google source verification
diya.jpg

ईश्वर को प्रकाश पुंज कहा जाता हैं, यही कारण है कि हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा के समय, मंदिर में या फिर घर आंगन में हर कोई देवी-देवताओं के सम्मुख उनके तत्व के आधार पर दीपक जलाते हैं।


पूजा के समय दीपक जलाने के पीछे मन्‍याता यह है कि इसे शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसके बिना पूजा अधूरी रह जाती है। अधिकतर लोग ऐसे भी होते हैं कि वे रोज विधिवत पूजा तो नहीं कर पाते हैं, लेकिन सुबह-शाम घर में दीपक जरूर जलाते हैं।


माना जाता है कि सुबह-शाम भगवान के सामने दीपक जलाने से भी उनकी कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावे ये भी मान्यता है कि घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।


दीपक जलाते समय अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो अपकी सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो सकती है। आइये जानते हैं कि दीपक से जुड़ी कुछ खास बातें...

मान्यता के अनुसार, हर दिन घर में दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर दिन शाम में घर के मुख्य द्वार द्वार पर दीपक जलाने से धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

पूजा करते वक्त ध्यान रखें कि अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो बाएं हाथ की ओर जलाएं।

वहीं अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो दाएं हाथ की ओर रखें।

घी के दीपक के लिए सफेद रुई की बत्ती उपयोग करना चाहिए।

जबकि तेल के दीपक के लिए लाल धागे की बत्ती।

मान्यता है कि दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने लगाना चाहिए।


दीपक जलाते वक्त इस मंत्र का जप करना चाहिए

शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्।
शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।