11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी बीमारियों से हैं परेशान, तो सब काम छोड़कर सोमवार को जरूर करें ये उपाय

अगर आप भी बीमारियों से हैं परेशान, तो सब काम छोड़कर सोमवार को जरूर करें ये उपाय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Devendra Kashyap

•

Updated: 27 Jan 2020, 11:21 AM IST

mahadev.jpg

सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इस दिन को सबसे शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं, उनको मन चाहा वरदान प्राप्त होता है और भगवान शिव की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


माना जाता है कि भोलेनाथ अपने भक्तों को सभी तरह के सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि भगवान शिव मरणासन्न भक्त को भी नया जीवन प्रदान कर सकते हैं क्योंकि शिव हर के प्रकार से अपने भक्तों को आरोग्य प्रदान करते हैं।

माना जाता है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय़ कर लिया जाए तो महादेव की कृपा से हर तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है। आइये जानते हैं कि सोमवार के दिन कौन सा उपाय करने से हमें आरोग्य की प्राप्ति होगी...


सोमवार के दिन किसी शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग का दूध एवं काले तिल से अभिषेक करें।

ध्यान रखें कि अभिषेक के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग ना करें। अन्य बर्तन का उपयोग कर सकते हैं।

भोलेनाथ को अभिषेक करते वक्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें।

अभिषेक करने के पश्चात बाद भगवान शिव से रोग निवारण के लिए प्रार्थना करें।

ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा से आप रोग मुक्त हो सकते हैं।


महामृत्युंजय मंत्र

ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्‌॥