कहा जाता है माता यशोदा ने भगवान विष्णु की घोर कठिन तपस्या की, और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उन्हें वर मांगने को कहा, माता ने कहा हे नारायण मेरी तपस्या तभी पूर्ण होगी जब आप मुझे, मेरे पुत्र के रूप में प्राप्त होंगे । भगवान ने प्रसन्न होकर तथास्तु कहा । द्वापर काल में वासुदेव एवं देवकी माँ के घर कृष्ण ने जन्म तो लिया लेकिन मातृत्व का सुख केवल यशोदा जी को ही मिला, और माता यशोदा ने ही कन्हैया का पालन पोषण किया । कहा जाता हैं कि एक समय श्री कृष्ण ने मैया यशोदा के जन्म दिन पर प्रसन्न होकर कहा था की जो कोई भी आपके जन्मदिन पर आपका नाम लेकर मुझें माखन का भोग लगायेगा मैं स्वयं उनको दर्शन देकर उनकी सभी इच्छाएं पूरी करूंगा ।