6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

44 यात्रियों को बिना टिकट जयपुर कराई यात्रा, परिचालक ब्लैक लिस्टेड

राजस्थान डिपो को किस तरह चूना लगाया जा रहा है, इसकी एक बानगी धौलपुर डिपो की बस जांच में सामने आई। डिपो का परिचालक संदीप रोडवेज बस में जयपुर तक 44 यात्रियों को बिना टिकट ले गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 2 May 2025, 12:26 PM IST

धौलपुर. रोडवेज स्टैंड पर खड़ी बसें।

धौलपुर. राजस्थान डिपो को किस तरह चूना लगाया जा रहा है, इसकी एक बानगी धौलपुर डिपो की बस जांच में सामने आई। डिपो का परिचालक संदीप रोडवेज बस में जयपुर तक 44 यात्रियों को बिना टिकट ले गया। इस दौरान चार अलग-अलग प्वाइंटों पर जांच की गई थी। धौलपुर डिपो से मंगलवार सुबह जयपुर के लिए रोडवेज बस रवाना हुई थी। बस का परिचालक संदीप सवारियों को ले जा रहा था। यात्रा के दौरान धौलपुर डिपो क्षेत्र में ही फ्लाइंग ने रोडवेज बस की चेकिंग की गई। जांच के दौरान चार यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए थे।
इसके बाद भरतपुर सीमा में रोडवेज के भरतपुर डिपो के उडऩ दस्ते ने बस की चेकिंग की गई। जांच पड़ताल के दौरान फ्लाइंग टीम को 6 पैसेंजर बिना टिकट पाए गए। भरतपुर से बस जयपुर के लिए रवाना हो गई। दौसा के पास फिर बस की फ्लाइंग ने चेकिंग की गई। इस दौरान रोडवेज में 24 सवारी बिना टिकट पाई गई। फ्लाइंग टीम ने यहां भी परिचालक को नहीं बदला गया और जांच पड़ताल करने के बाद जयपुर रवाना कर दिया। जयपुर सिंधी कैंप पर पहुंचने के बाद रोडवेज बस की फिर जांच हुई। यहां फ्लाइंग टीम को 10 यात्री बिना टिकट के मिले।
हैरानी की बात यह है कि 44 सवारियों को परिचालक बिना टिकट के यात्रा कराकर जयपुर तक ले गया। चार जगह फ्लाइंग टीम ने चेकिंग भी की गई। उसके बावजूद भी परिचालक को नहीं बदला गया। उधर, मामला उजागर होने पर प्रबंधन में हडक़ंप मच गया। धौलपुर रोडवेज के मुख्य प्रबंधक जगजीत सिंह ने बताया कि बस सारथी संदीप को जयपुर पहुंचते ही ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया और दूसरे चालक, परिचालक के जरिए बस को वापस धौलपुर लाया गया।

पारा स्थिर, गर्मी के तेवरों ने निकाला पसीना

धौलपुर. पश्चिमी विक्षोप के चलते प्रदेश में गुरुवार को जोधपुर और जैसलमेर में हवा के साथ बरसात रही। वहीं, धौलपुर में इसका असर कम दिखा। हालांकि, तापमान दूसरे दिन भी 39 डिग्री से नीचे बना रहा। दिन में हल्के बादल और धूल की परत छाई रही। हालांकि, हवा की गति अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रही और यह 13 किलोमीटर प्रतिघंटा ेरेकॉर्ड हुई। लेकिन हवा में ठण्डक नहीं दिखी और रात तक गर्म हवा ने परेशान किया। इससे पहले सुबह धूप खिली लेकिन हल्की रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बाजार पर भी पड़ा असर

गर्मी के चलते इन दिनों बाजार पर भी खासा असर दिखाई दे रहा है। लोग सुबह और शाम के समय ही खरीदारी करने निकल रहे हैं। दोपहर बारह बजे बाद बाजार में सन्नाटे जैसी स्थिति बन रही है। शाम 5 बजे बाद ही लोग निकल रहे हैं। अब लोग मई और जून की गर्मी को लेकर चिंतित है। फिलहाल इस सप्ताह लोगों को कुछ राहत मिलेगी लेकिन अगले सप्ताह से वापस तापमान बढऩे की संभावना है।

भेड़ेकी के घने जंगल में दो किमी तक फैली आग

सरमथुरा उपखंड स्थित भेड़ेकी के जंगलों में गुरुवार को अचानक भीषण आग से जंगल धधक उठा। वनविभाग के अधिकारियों ने जंगल में पहुंच सरमथुरा व बाड़ी से फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को बुलाकर आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पर सरमथुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग करीब दो किमी घने जंगल में फैलने के कारण धधकती चली गई। फायरब्रिगेड की सहायता से रात में भी आग को काबू में करने का प्रयास किया गया। आग पर रात में काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग से जंगल में नुकसान का कोई आकलन नही हो सका हैं। वनविभाग के आला अधिकारियों ने जंगल में ही डेरा डाल दिया हैं। सबसे गंभीर बात य हैं कि जंगल वन्यजीव अभ्यारण्य तक फैला हुआ हैं। वही इसी जंगल में टाइगर का मूमेंट भी देखा गया हैं।