इसी तरह शहर के सबसे व्यस्त जगन चौराहे पर पुलिया पर रखे फेरोकवर धंस चुके हैं। इससे लोग यहां से निकलने से बचते हैं। दुपहिया वाहन चालक बगल के दो फेरोकवर से निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे कई दफा आमने-सामने वाहन के टकराने की आशंका बनी रहती है। इसी तरह घंटाघर से गुरुद्वारा रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी पुलिया पर फेरोकवर क्षतिग्रस्त पड़ा है। यहां साइड से फेरोकवर टूटा होने से कई दफा वाहन पुलिया में घुसने से बचे हैं। इसी तरह पटपरा रोड पर फेरोकवर क्षतिग्रस्त पड़ा है।