25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur Crime: कांस्टेबल की संदिग्ध मौत से सनसनी, ससुराल में जहर देने का आरोप, पत्नी-साले पर हत्या का केस

धौलपुर में ससुराल पहुंचे पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और साले पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए साजिश की आशंका जताई है।

2 min read
Google source verification
Dholpur suspicious death case, police constable death Rajasthan, Bayana crime news, Rajasthan murder allegation case, poison murder allegation news, constable death investigation, Rajasthan police case update, family dispute crime Rajasthan, Dholpur breaking news, Bharatpur crime news, suspicious death Rajasthan news, police investigation case Rajasthan, crime news Bayana Rajasthan, Rajasthan latest crime update, constable death controversy

मृतक लक्ष्मी नारायण। फाइल फोटो- पत्रिका

धौलपुर। गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के ओखलियापुरा निवासी पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण गुर्जर की धौलपुर स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पत्नी और साले पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें

गंगापुर पुलिस लाइन में थे तैनात

मृतक लक्ष्मी नारायण गंगापुर पुलिस लाइन में तैनात था। परिजनों के अनुसार उसका विवाह करीब 10 वर्ष पहले धौलपुर निवासी रिंकी से हुआ था, लेकिन पिछले चार वर्षों से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 22 अप्रेल को ससुराल पक्ष ने समझौते के बहाने उसे बुलाया और वहीं कथित रूप से भोजन में जहर दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। 23 अप्रेल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से पहले वीडियो आया सामने

मृतक के भाई रामबरन का कहना है कि घटना से पहले एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें जहर देने की बात कही गई है। परिवार ने इसे सुनियोजित साजिश बताया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार परिजनों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

ट्रेलर की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या

वहीं दूसरी तरफ नदबई कस्बे के डहरा रोड स्थित सरस पशु आहार संयंत्र के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ट्रेलर चालक ने ट्रेलर की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पास में स्थित एक चाय की दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने ट्रेलर की खिड़की पर एक युवक को फंदे से झूलता देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत सरस पशु आहार संयंत्र के गार्ड को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नदबई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई पतराम ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे सूचना मिली थी कि संयंत्र के बाहर खड़े ट्रेलर में एक युवक फंदे से लटका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को नीचे उतारा। पुलिस को मृतक के पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अमित (28) पुत्र प्रताप सिंह निवासी मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।