
MLA के साथ पूर्व दस्यु आैर ईनामी बदमाश जगन गुर्जर की फोटो वायरल, तलाश कर रही है 2 जिलाें की पुलिस
बाड़ी/धौलपुर। क्षेत्र के कुद्दिना गांव में बाबू महाराज के स्थान पर आयोजित भण्डारे में पूर्व दस्यु एवं ईनामी बदमाश जगन गुर्जर की उपस्थिति लोगों में चर्चा का विषय रही। भंडारे में बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा व जगन गुर्जर की मुलाकात को लेकर भी लोग चर्चा करते नजर आए।
इस मौके पर बाड़ी पंचायत समिति के पूर्व सदस्य मोतीलाल मीणा, पूर्व सरपंच महेश कसाना मौजूद रहे। इधर विधायक मलिंगा का कहना है कि वे किसी जगन नाम के शख्स को नहीं जानते हैं।
जगन गुर्जर को धौलपुर, करौली जिले की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। लेकिन इस दौरान पुलिस का नहीं पहुंचना पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर रहा है। मलिंगा के साथ बैठे जगन गुर्जर के फोटो जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। यह जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ईनामी बदमाश जगन गुर्जर MLA के साथ खड़ा था, कहीं इसलिए तो धौलपुर पुलिस ने आंखे नहीं मूंद ली। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के समय जगन गुर्जर समाज के साथ खुलकर आया था। उसने वसुंधरा राजे के धौलपुर स्थित महल को उड़ाने की धमकी भी दी थी।
Updated on:
30 May 2018 11:42 am
Published on:
30 May 2018 11:29 am
