12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: राखी बांधने मायके आई थीं बहनें, भाई को बचाने कुण्ड में कूदीं; 4 भाई-बहनों की मौत

Virja Dham Accident: हीरामन बाबा के थान के समीप कुण्ड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत के बाद नथुरा का पुरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक गांव के जत्थे के साथ हीरामन बाबा की जात करने विरजा गांव में देवता के दर्शन करने आए थे।
3 min read
Google source verification
Virja Dham accident-2

मौके पर जमा लोगों की भीड़। फोटो: पत्रिका

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र के धौन्ध पंचायत अन्तर्गत विरजा गांव के पास हीरामन बाबा के थान के समीप कुण्ड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत के बाद नथुरा का पुरा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक गांव के जत्थे के साथ हीरामन बाबा की जात करने विरजा गांव में देवता के दर्शन करने आए थे। रक्षाबंधन के एक दिन बाद चार भाई-बहनों की मौत से हर कोई गमगीन है। रक्षाबंधन का उत्साह अभी कम न हुआ उससे पहले राखी का फर्ज निभाते भाई को बचाने तीन बहनों ने अपने प्राण गंवा दिए।

हादसे के बाद थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि रविवार को धौलपुर के मोरोली पंचायत के नथुआ का पुरा के ग्रामीणों का जत्था धौन्ध पंचायत के विरजा गांव में हीरामन बाबा की जात करने आए थे। अलसुबह कुछ लोग समीप ही कुण्ड में नहाने चले गए। कुण्ड में नहाते वक्त एक युवक का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। भाई को बचाने के लिए तीनों बहनों ने पानी में छलांग लगा दी। भाई को बचाने के चक्कर में तीनों बहनें डूब गई और भाई को भी नही बचा सकी।

थानाप्रभारी ने बताया कि मृतक तीनों महिला व युवक धौलपुर के मोरोली पंचायत के नथुआ का पुरा गांव के निवासी थे, जो भाई व गांव से जत्थे के साथ हीरामन बाबा की जात करने आए थे। थानाप्रभारी ने बताया कि मृतकों में तीन सगे भाई-बहन व एक चचेरी बहन थी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने मृतक के चाचा रनवीर पुत्र सीताराम निवासी नथुआ का पुरा की तहरीर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

साथी बोलेः वीडियो बनाने के चक्कर में डूबा युवक

मृतकों के साथ कुण्ड पर नहा रहे साथी गिर्राज ने बताया कि मृतक रवि कुण्ड में नहाते हुए मोबाइल में वीडियो बना रहा था। मोबाइल में वीडियो बनाने के चक्कर में गहरे पानी में जाकर डूब गया। युवक को बचाने के चक्कर में तीनों बहनों सहित भाभी वगैरह कूद गई। लोगों ने चार को बचा लिया, लेकिन तीनों बहन व युवक डूब गए।

6 घंटे बाद निकाला युवक का शव

ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर बचाव का प्रयास किया। उन्होंने तीनों बहनों के शव कुंड से निकाल लिए। सूचना मिलने पर सुबह करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के करीब 6 घंटे बाद सुबह 10 बजे रवि का शव बाहर निकाला गया। चारों शव सरमथुरा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाए गए। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। मनोरमा और पोटो रक्षाबंधन मनाने ससुराल से पीहर आई थीं। वे पीहर पक्ष के लोगों के साथ हीरामन बाबा की जात करने के लिए गई थीं।

तीन भाइयों की दोनों सगी बहनों की मौत

कुण्ड में डूबने से भाई व दोनों सगी बहनों की मौत होने से मायके सहित बहनों की ससुराल में मातम छा गया है। दोनों बहनें रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आई हुई थी। बड़ी बहन पोटो बसेड़ी के मोहरी-खनपुरा व वीकेश उर्फ मनोरमा मध्यप्रदेश के सिकरौदा पंचायत के एबी रोड गंगापुर मुरैना ब्याही थी।