2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकातयों को निपटाने में धौलपुर अव्वल, प्रदेश में रहा 6वे पायदान पर

  - बीते साल दिसम्बर तक मिली शिकायतों में से 96.38 फीसदी का निस्तारण   - 1240 शिकायतों का नहीं हो पाया समाधान, इस साल जनवरी तक होगा निराकरण - राजस्थान संपर्क पोर्टल   Rajasthan Sampark Portal: धौलपुर. प्रदेश में आमजन की शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए बनाए राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होती हैं।  

3 min read
Google source verification
Dholpur topped in handling complaints, remained at 6th position in the state

शिकातयों को निपटाने में धौलपुर अव्वल, प्रदेश में रहा 6वे पायदान पर

शिकातयों को निपटाने में धौलपुर अव्वल, प्रदेश में रहा 6वे पायदान पर


- बीते साल दिसम्बर तक मिली शिकायतों में से 96.38 फीसदी का निस्तारण

- 1240 शिकायतों का नहीं हो पाया समाधान, इस साल जनवरी तक होगा निराकरण

- राजस्थान संपर्क पोर्टल

Rajasthan Sampark Portal: धौलपुर. प्रदेश में आमजन की शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए बनाए राजस्थान संपर्क पोर्टल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में बीते साल धौलपुर जिला टॉप टेन की सूची में रहा। शिकायतों को समय से निपटाने में धौलपुर प्रदेश में 6वे स्थान पर है। वहीं, गुजरे साल 2022 में जिले में कुल 34 हजार 244 शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें से स्थानीय प्रशासन ने इन्हें गंभीरता से लेते हुए दिसम्बर अंत तक 96.38 फीसदी का निस्तारण करा दिया। बीते साल की केवल 1240 शिकायतें ही लंबित हैं। जिनके भी निपटारें के लिए जिला प्रशासन ने समय सीमा निर्धारित कर दी है। शिकायतों को समय से निस्तारण में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग रही है। उधर, देश के अन्य राज्यों की बात करें तो राजस्थान की स्थिति यहां नम्बर वन रही है।

33 हजार शिकायतों का हुआ समाधान

संपर्क पोर्टल और हैल्पलाइन नम्बर 181 में बीते साल जिले में जनवरी 2022 से दिसम्बर अंत तक कुल 34 हजार 244 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से विभागों ने 33004 शिकायतों को 30 दिसम्बर 2022 तक निस्तारण कर दिया। यह कुल प्राप्त शिकायतों का 96.38 फीसदी रहा है। जो एक अच्छा प्रतिशत माना जा रहा है। प्रदेश में धौलपुर 6वे स्थान पर रहा है। हालांकि, छोटा जिला होना भी इसकी एक वजह भी रही है।

बिजली, पानी, राजस्व संबंधी शिकायतें रही ज्यादा

प्राप्त शिकायतों में आमजन नागरिकों की ओर से बुनियादी शिकायतें अधिक रही है। इसमें पेयजल, विद्युत, सिंचाई, राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वन, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज और निकायों की ज्यादातर शिकायतें सामने आई हैं। प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में लगातार विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शिकायतों को निपटाया गया। जिससे केवल 1240 शिकायतें ही शेष बची हैं।

शेष बीच शिकायतों के लिए समय निर्धारित

शेष रही 1240 शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने नए साल में समय सीमा निर्धारित कर दी है। इसमें से 1111 शिकायतों का निस्तारण जनवरी अंत तक कर दिया जाएगा। इसके लिए 30 दिन का समय रखा गया है। जबकि 95 शिकायतों को आगामी 15 दिन और 24 शिकायतों को फिर 15 दिन तथा शेष रही 10 शिकायतों को अंत में निपटा दिया जाएगा।

देश में नम्बर वन रहा राजस्थान

शिकायतों की जनसुनवाई में राजस्थान देशभर में टॉप पर रहा है। केन्द्र सरकार की ओर से गत 19 से 25 दिसम्बर के बीच सुशासन सप्ताह मनाया गया। इसमें राजस्थान पहले पायदान पर रहा, जबकि झारखड दूसरे और मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर रहा है।

हर सप्ताह होती है बैठक

शिकायतों के निस्तारण के लिए बकायदा जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक होती है। इसमेें प्रत्येक सोमवार को जिला कलक्टर बैठक लेते हैं। इसके अलावा प्रत्येह सप्ताह के प्रथम गुरुवार को ग्राम स्तर पर जनसुनवाई की जाती है। इसके बाद द्वितीय गुरुवार को ब्लॉक और तृतीय गुरुवार को जिला स्तर पर जिला कलक्टर जनसुनवाई कर समस्याओं का निस्तारण करते हैं। पिछले दो बार से संभागीय आयुक्त स्वयं शिकायतों के निपटारे के लिए निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा मीडिया से मिलने वाली खबरों को भी विभागीय अधिकारी को प्रेषित की जाती है।

-------------------

किस ब्लॉक और शहर से कितनी शिकायतें हुई दर्ज

ब्लॉक/शहर शिकायत

बाड़ी (ब्लॉक) 5805

बाड़ी (शहर) 1882

बसेड़ी (ब्लॉक) 5412

बसेड़ी (शहर) 565

धौलपुर (ब्लॉक) 6798

धौलपुर (शहर) 7314

राजाखेड़ा (ब्लॉक) 6467

राजाखेड़ा (शहर) 1569

सैंपऊ (ब्लॉक) 6962

सरमथुरा (शहर) 652

(नोट: राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतें)

- संपर्क पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रदेश में छठवें पायदान पर रह है। शिकायतों को समय से निपटाने में लगातार जिला कलक्टर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में मॉनिटरिंग की गई थी। जिससे शिकायतों का समय से ममाधान करने में सहुलियत हुई और आमजन को भी समय से लाभ मिला।

- मुकेश मीना, सहायक निदेशक, प्रशासनिक सुधार विभाग धौलपुर

संबंधित खबरें