3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी छावनी में अवैध रूप से पटाखे बनाते 5 गिरफ्तार, 28 किलो बारूद जब्त

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

aniket soni

•

Updated: 24 Sep 2016, 8:24 PM IST

सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए पांच जनों को गिरफ्तार किया है।

सदर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरानी छावनी में कुछ लोग अवैध रूप से बारूद लाकर पटाखों का निर्माण करते हैं। इसके चलते यहां कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। इन हादसों को रोकने के लिए यहां अवैध रूप से पटाखे बनाने वालों पर दीपावली से पहले ही कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

इसी के चलते पुलिस ने शुक्रवार रात को पुरानी छावनी में दबिश देकर अवैध रूप से पटाखे बनाते हुए इशाक पुत्र बादाम खान, सलीम पुत्र अलीम, लतीफ खान पुत्र हुसैन, तहियाद पुत्र अगनुआ खान, रहमान पुत्र हुसैनी खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से 28 किलोग्राम बारूद जब्त किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।