18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या

धौलपुर. बाड़ी क्षेत्र के गांव तिलुआ का अड्डा में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात दस्यु जगन की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी कोमेश गुर्जर व उसके रिश्तेदार जण्डेल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। अधेड़ की हत्या बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Former Bandit Sundari, wife of bandit Jagan Gurjar, notorious for revenge, got murdered

बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या

बदला लेने के लिए कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी ने कराई हत्या
-बाड़ी के गांव तिलुआ का अड्डा में हत्या का मामला
-हत्या के आरोपी पूर्व दस्यु सुन्दरी कोमेश व जण्डेल गुर्जर गिरफ्तार
धौलपुर. बाड़ी क्षेत्र के गांव तिलुआ का अड्डा में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने कुख्यात दस्यु जगन की पत्नी पूर्व दस्यु सुन्दरी कोमेश गुर्जर व उसके रिश्तेदार जण्डेल गुर्जर को गिरफ्तार किया है। अधेड़ की हत्या बदला लेने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि गत २१-२२ की दरम्यानी रात थाना बाड़ी के गांव तिलुआ का अड्डा निवासी संजीत कोली पुत्र छोटेलाल की घर पर सोते हुए अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान शुरू किया गया।इस दौरान बाड़ी सीओ राजेन्द्र सिंह डागुर के निर्देशन में पुलिस टीम व साइबर सैल कांस्टेबल नीरज शर्मा की ओर से सूचनाओं का आंकलन किया गया। अनुसंधान में पूर्व दस्यु सुन्दरी कौमेश गुर्जर पत्नी जगन गुर्जर हाल निवासी गुर्जर कॉलोनी गुमट बाड़ी व जण्डेल गुर्जर पुत्र सिरमोहर सिंह निवासी रिठौरा थाना सरायछोला जिला मुरैना की ओर से वारदात को अंजाम दिया जाना सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान पूर्व दस्यु सुन्दरी कौमेश गुर्जर ने बताया कि वर्ष २०१४ में जब वह और उसका पति जगन गुर्जर जेल में थे, तब तिलुआ का अड्डा स्थित प्लाट के विवाद को लेकर मेरे रामू की संजीत कोली के परिवारजन सीताराम कोली बगैरा हत्या कर दी थी। इसे लेकर पूर्व दस्यु सुन्दरी कौमेश गुर्जर ने अपने रिश्तेदार जण्डेल गुर्जर से तिलुआ का अड्डा निवासी संजीत कोली की हत्या करवा दी।
कई दिनों से थे हत्या की फिराक में
गिरफ्तार पूर्व दस्यु सुन्दरी कौमेश गुर्जर ने बताया कि वह काफी समय से बदला लेने की फिराक में थी, लेकिन जब हाल में देवर डकैत पप्पू गुर्जर गिरफ्तार हो गया तो इमें मौका मिल गया कि हम पर हत्या कोई शक नहीं करेगा। क्योंकि जगन गुर्जर व उसके तीनों भाई पहले से जेल में है।