
कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को जिलेभर में आज उत्साह, भक्तिभाव और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। घर-घर भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाएगी और भजन-कीर्तनों से मंदिर गुंजायमान रहेंगे।
बाजारों में भी पर्व को लेकर काफी भीड़ रही, लोग खरीदारी करते हुए नजर आए। शहर के पीएन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया। संस्था सचिव संजय शर्मा ने कृष्ण भगवान की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की विभिन्न वेषभूषा धारण कर प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर रुचि सिंघल, आराधना शर्मा, किरण त्यागी, आदि मौजूद थे।
एवीएम कॉन्वेन्ट स्कूल में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा की वेशभूषा धारण कर गीत व नृत्य करते हुए रंगारंग प्रस्तुदी। बालिकाओं की ओर से गुजराती डांडिया किया गया, जिसने सभी के मन को मोहा। चेयरमेन वीके त्यागी ने बच्चों को भगवान के जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे व विलक्षण प्रतिभा वाले विद्यार्थी बनने की सलाह दी।
बच्चों ने दही हांडी का पिरामिड बनाया। यूरोकिड्स पंडित उमादत्त पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। कक्षाध्यापिकाओं ने डांडिया नृत्य कर उत्साहवर्धन किया। इन्दिरा गांधी शिक्षण संस्थान की संचालिका एवं पूर्व प्रधान मीनाक्षी शर्मा ने बच्चों को पुरस्कृत किया। चेयरमन उपेन्द्र दत्त शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. पंकज वशिष्ठ ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।
कहीं डांडिया की धूम
जिला अग्रवाल महासमिति, विवेकानंद कॉन्वेन्ट स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, श्विशक्ति विद्या मंदिर, आरबीएल पब्लिक स्कूल आदि की ओर से बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों की ओर से विभिन्न वेशभूषा में श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन किया गया। बालिकाओं की ओर से डांडिया का नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही बच्चों की ओर से दही की हाण्डी को लटकाकर फोड़ा गया और कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जयश्री कृष्ण कमेटी की ओर से गुरुवार को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और मथुरा वृन्दावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही पुरानी छावनी स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रामायण के अखण्ड पाठ के साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
Published on:
25 Aug 2016 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
