
नकली दूध की फैक्ट्री पर कार्रवाई करती पुलिस
धौलपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत हाइवे स्थित गुर्जर कॉलोनी में एक मकान में छापा मार कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मिलावटी दूध मनाते हुए पकड़ा था। जांच के दौरान सामने आया है कि नकली दूध बनाने के काम में जिले के बाहर तक के लोग शामिल है।यहां मकान में करीब दो साल से मिलावटी दूध बनाने का काम चल रहा था। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के भागने की खबर है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान एक अन्य विभाग की टीम पहुंची तो उक्त व्यक्ति उनके साथ बाहर तक आया और फिर अचानक से भाग गया। पुलिस ने टीम से लोगों से पूछा तो कहा कि वह अचानक से ओझल हो गया।
थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली कि गुर्जर कॉलोनी में जाहिद होटल के आगे वाली पहली गली में भागीरथ गुर्जर और उसके साथी मिलकर के करीब 2 साल से नकली दूध का उत्पादन कर रहे हैं तथा टैंकरों में भरकर के बाहर भेज रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने यहां पर दबिश दी। यहां मकान के साइड में ही एक टैंकर और एक मकान के आगे लगा हुआ था जिसमें दूध भरा जा चुका था तथा इसका ढक्कन ऊपर से बंद करके जिस पाइप से डाल रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर एक चालक को पकड़ा। जबकि दो से तीन दजे पीछे से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक राघवेन्द्र और रामू शर्मा को डिटेन किया। जबकि चालक ने अपना नाम राजकुमार होना बताया। पुलिस को मौके पर न्यूट्रलप्लस पाम ऑयल के 124 भरे हुए पीपी मिले तथा 60 खाली पीपे मिले। करीब 40 की संख्या में स्कीमड मिल्क पाउडर के कट्टे रखे हुए मिले। सूचना पर सीएमएचओ मौके पर पहुंचे और जानकारी दी। साथ ही सैम्पल लिए।
उधर, कार्रवाई के दौरान एक शख्स मौके से भाग लिया। मौके से भागे व्यक्ति को लेकर थाना प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति को मौके पर आई एक अन्य विभाग की टीम के साथ बाहर गया था और वहां से भाग निकला। पुलिस ने जानकारी ली तो बताया कि वह अचानक से भाग निकला। पुलिस ने उक्त मामले में कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। जिनसे पूछताछ जारी है।
Updated on:
04 Oct 2026 11:52 am
Published on:
04 Oct 2026 11:52 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
