सैंपऊ में उग्र हुई भीड़, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
नोटबंदी के बाद लगातार कैश निकासी होने तथा नई करेंसी उपलब्ध नहीं होने के कारण अब बैंक खाली हो गए हैं। नो-कैश का बोर्ड टांग दिया गया है। कुछ बैंक मात्र दो से लेकर दस हजार रुपए ही दे रही हैं।
नोटबंदी के बाद लगातार कैश निकासी होने तथा नई करेंसी उपलब्ध नहीं होने के कारण अब बैंक खाली हो गए हैं। नो-कैश का बोर्ड टांग दिया गया है। कुछ बैंक मात्र दो से लेकर दस हजार रुपए ही दे रही हैं।
पैसे नहीं मिलने से परेशान लोगों के निशाने पर अब बैंक अधिकारी आ गएहैं।सैंपऊ में लोगों ने बैंक के बाहर हाइवे पर जाम लगा दिया। बसईनवाब में भी हंगामा हुआ। इधर धौलपुर में गुरुवार को कईबैंक शाखाओं से दो रुपए से तक के सिक्के खाताधारकों को थमा दिए। आधी राशि रुपयों की शक्ल में तो आधी राशि सिक्कों के रूप में दी गई।
सैपऊ कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गुरुवार को चौथे दिन भी कैश नहीं पहुंचने से भीड़ आक्रोशित हो गई। पुलिस को यहां हल्का बल प्रयोग कर खदेडना पड़ा। काफी देर तक समझाइश के बाद पुलिस ने कतार लगा रुपए जमा कराने की व्यवस्था शुरू की।
गुरुवार को सुबह पीएनबी बैंक की शाखा के बाहर लोगों की खासी भीड़ जमा हो गई। लोग काफी देर तक लाइन में लगे रहे। जब बैंक खुला तो उन्हें पता चला कि बैंक में कैश नहीं है।
यह सुनते ही लोग भड़क उठे और नारेबाजी करने लगे।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक मोहनलाल दादरवाल, थाना प्रभारी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक लोगों ने धौलपुर-भरतपुर मार्गपर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड को खदेड़ा।
नए नोट वितरण में गड़बड़ी प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि बुधवार को बैंक कर्मियों व प्रबंधक कई लोगों को 24 हजार रुपएतक निकाल दिए। जबकि काफी लोगों को 4 घंटे खड़े रहने के बाद भी महज दो हजार रुपएही मिले। इनमें कई ग्रामीण तो पांच दिन से रोज बैंक आ रहे थे।
बिना पैसों के कहां से आए खाद बीज कैथरी निवासी असगर खान, श्री कृष्ण सेमरा निवासी रमेश शर्मा राजा का नगला निवासी परषोत्तम शर्मा का कहना था कि खाद बीज वाले भी 1000 और 500 के पुराने नोट नहीं ले रहे।