31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बिजली कनेक्शन लेकर क्या करोगे, मुझे ही कुछ राशि दे देना’

आमजन मानस की समस्या को देखते हुए सरकार ने महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन शिविर में लोगों को समस्याएं सुलझती नहीं दिख रही हैं। शिविर में लोग विद्युत कनेक्शन के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 13 May 2023, 4:09 PM IST

photo_6267272409707033728_y.jpg

राजाखेड़ा. आमजन मानस की समस्या को देखते हुए सरकार ने महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन शिविर में लोगों को समस्याएं सुलझती नहीं दिख रही हैं। शिविर में लोग विद्युत कनेक्शन के लिए काफी समय से चक्कर लगा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें अम्बरपुर वार्ड 4 निवासी कप्तान ने शिविर में पहुंचकर शिविर प्रभारी ईओ रतन सिंह से मिला। बताया कि वह अपने संयुक्त परिवार के साथ रहता था। कुछ माह पूर्व सभी भाई अलग अलग रहने लगे। उसने फीडर पर तैनात विद्युतकर्मी से अपने नए घर मे कनेक्शन के लिए कहा। उसने कहा कि कनेक्शन लेकर क्या करोगे, तार डाल लो और हर महीने कुछ राशि मुझे देते रहना। जिस पर उसने असमर्थता जताई। निरक्षर होने के बाद भी उसने खानापूर्ति कर 13 अप्रेल को निगम कार्यालय में फाइल जमा करवा दी। जिसके बाद भी कनेक्शन नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : करने जा रहे हैं Amarnath Yatra, तो जरूर जान लें यह काम की खबर, कहीं आपके साथ न हो जाए ऐसा

निगम के उच्चाधिकारियों को प्रकरण की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मामले को वह स्वयं देख रहे हैं। इसको लेकर अभियंता को बुलाकर जानकारी की जाएगी। अगर आरोप सही है तो कार्यवाई की जाएगी।
रतन सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका

यह भी पढ़ें : शादी से लौट रहे दो भाइयों को बस ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत