राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को कांट्रेक्ट क्यों दिया, एचएएल से क्यों छीना। खुद को देश का चौकीदार बताने वाले मोदी जी ने अनिल अंबानी की मदद है। मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य हो या रोजगार सब मुद्दे पर यही हुआ है।