जानकारी के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी द्वारा चिकित्सक पिता पर फेंके गए कागज में लाखों रुपए की मांग की गई है जिसमें एक मकान, एक गाड़ी और 50 हजार रुपए नगद देने की मांग की गई है। कागज में ये मांग 1 महीने में पूरी करने की बात कही गई है। यदि 1 माह में मांग पूरी नहीं की गई तो चिकित्सक को जान से मारने और हड्डियां तोड़ कर चंबल नदी में बहाने की धमकी दी गई है।