10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गमी देखने उमड़ी भीड़, छज्जा गिरा, खुद गमजदा हो गए

सैंपऊ. गांव कौलारी में गुरुवार को छज्जा गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिला व बच्चे शामिल हैं। गांव के एक व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसका शव गुरुवार को गांव लाया गया था। इस पर महिला व बच्चे गमगीन माहौल को देखने के लिए मृतक के पड़ोसी के मकान के छज्जे व छतों पर देखने वालों की भीड़ लग गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

mahesh gupta

•

Updated: 15 Nov 2019, 12:09 PM IST

गमी देखने उमड़ी भीड़, छज्जा गिरा, खुद गमजदा हो गए

गमी देखने उमड़ी भीड़, छज्जा गिरा, खुद गमजदा हो गए

सैंपऊ. गांव कौलारी में गुरुवार को छज्जा गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिला व बच्चे शामिल हैं। गांव के एक व्यक्ति की दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसका शव गुरुवार को गांव लाया गया था। इस पर महिला व बच्चे गमगीन माहौल को देखने के लिए मृतक के पड़ोसी के मकान के छज्जे व छतों पर देखने वालों की भीड़ लग गई। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर गिरने से छज्जे पर खड़े बच्चे और नीचे खड़े लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में शिवम पुत्र शिवराम, कला पुत्र लाखन, रामबूली पत्नी रूप सिंह, मनीषा व दीपिका पुत्री शिव सिंह, कृष्णा पुत्री सत्येंद्र, दीपिका पुत्री शिवराम, आशीष पुत्र शिवसिंह व रोशनी पुत्री विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए। कौलारी निवासी सूरज पुत्र हरिमोहन लोधा 8 नवम्बर को रिश्तेदार की शादी में जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान बुधवार को जयपुर में मौत हो गई थी। मृतक का शव गुरुवार सुबह गांव लाया गया था। इसे देखने के लिए लोग पहुंच गए और गमगीन माहौल को देखते समय अचानक छज्जा गिरने से हादसा हो गया।
छज्जा गिरने से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, घायलों को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी की जा रही है। - रामनिवास मीणा, थाना प्रभारी, कौलारी