10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो सोते रहे और चोर पार कर ले गए गाढ़ी कमाई

शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस बुलंद है। यहां जगदम्बा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मकान में घुस कर चोर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पार कर ले गए। घटना के जानकारी मकान मालिक को शनिवार सुबह हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

mahesh gupta

•

Updated: 13 Oct 2019, 11:00 AM IST

वो सोते रहे और चोर पार कर ले गए गाढ़ी कमाई

वो सोते रहे और चोर पार कर ले गए गाढ़ी कमाई

जगदम्बा कॉलोनी स्थित एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी
धौलपुर. शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में चोरों का दुस्साहस बुलंद है। यहां जगदम्बा कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक मकान में घुस कर चोर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पार कर ले गए। घटना के जानकारी मकान मालिक को शनिवार सुबह हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार निहालगंज थाना क्षेत्र की जगदम्बा कॉलोनी निवासी राजेन्द्र शर्मा शुक्रवार रात अपने परिजन के साथ एक कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर पर झीना के रास्ते अंदर प्रवेश किया और एक अन्य कमरे में प्रवेश कर यहां रखे सोने-चांदी के आभूषण व 47 हजार रूपए की नकदी पार कर ले गए। घटना की जानकारी घर के सदस्यों को शनिवार सुबह हुई। कमरे में सामान बिखरा पड़ा होने और नकदी व आभूषण गायब मिले। इस पर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दी, मौेक पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाएं और पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले पर अनुसंधान जारी है।
एक महीने में कई चोरियां, पर नहीं लगा सुराग
निहालगंज थाना क्षेत्र में बीते महीने में चोरी की कई वारदातें हो चुकी है। इसमें बीते एक अक्टूबर को गौशाला कॉलोनी में संतोष शर्मा के घर से नकदी व आभूषण पार कर ले गए। इससे पहले 29 सितम्बर को उम्मेदी नगर निवासी लक्ष्मण के सूने मकान से चोर नकदी व आभूषण चुरा ले गए, इस दौरान लक्ष्मण पूरे परिवार के साथ बाहर गए था। गत 22 सितम्बर को महाराणा स्कूल से मोबाइल व नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिस अभी तक इन मामलों में किसी भी आरोपित को पकडऩा तो दूर चिन्हित भी नहीं कर सकी है।