धौलपुर. उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार दोपहर हुई झमाझम बरसात ने लोगों को राहत दी। शहर में दोपहर करीब ढाई बजे बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब एक घंटे बरसात हुई। जिससे शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, शाम को रिमझिम बरसात का दौर जारी रहा। शहर में 27 एमएम बरसात रिकॉर्ड हुई। इससे पहले मंगलवार-बुधवार रात भी बरसात से होने से सुबह मौसम ठण्डा रहा। लेकिन बाद में धूप खिलने से गर्मी हो गई। हालांकि, दोहपर करीब दो बजे बाद में मौसम अचानक बदला और हल्की तेज हवा शुरू हो गई। हल्की बरसात ने उमस कर दी। इसके बाद फिर तीन बजे हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। जो करीब एक घंटे तक रही। बरसात से शहर में जगह-जगह पानी भरने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कंट्रोल रूम के अनुसार जिले के सैंपऊ में 18, बाड़ी में 5, बसेड़ी में 27, सरमथुरा में 02, राजाखेड़ा में 11 और मनियां में 12 एमएम बरसात रिकॉर्ड हुई।