धौलपुर. थाना निहालगंज क्षेत्र के उम्मेदीनगर में किराये के कमरे में रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक हनुमानपुरा गांव का रहने वाला था और वह एमएससी की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की सूचना पर परिजन बाद में अस्पताल पहुंंच गए।