1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

The Sleep Diet:अच्छी नींद पाने के लिए डाइट में इन फूड्स को कर सकते हैं शामिल

The Sleep Diet: आज कल लोग नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। नींद के पूरी न होने से बॉडी में इसके बहुत सारे बुरे प्रभाव पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजें शामिल कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Neelam Chouhan

•

Updated: 14 Sep 2021, 5:20 PM IST

The Sleep Diet

The Sleep Diet

नई दिल्ली। The Sleep Diet: नींद न आने की समस्या आजकल एक आम बात हो गई है। लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण,ज्यादा स्ट्रेस या टेंशन लेने से कई बार ऐसा हो सकता है कि नींद न आए और आप जगते रहे। यदि व्यक्ति को स्वस्थ रहना है तो उसके लिए सात से आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। यदि नींद की समस्या होती है तो व्यक्ति के शरीर में कई प्रकार की समस्याएं देखने को मिल जाती है। इसके साथ ही वे पूरे दिन आलस में रहता है और अपने काम पर भी सही से फोकस नहीं कर पाता है। याद रखें कि सोने से पहले कॉफी,चाय या कोल्डड्रिंक इनका सेवन नींद को दूर करता है। सोने से लगभग दो घंटे पहले पहले इनका सेवन करने से बचें।
इसके साथ ही आप इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जो नींद न आने जैसी समस्या को दूर कर दे।

केला
केला बॉडी के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर की मांसपेशियों को आराम देने का काम करती है। साथ ही साथ केला विटामिन बी6 का अच्छा सोर्स माना जाता है। जो बॉडी में मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाता है जिससे नींद अच्छी आने में मदद मिलती है। केले में कार्ब की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए अपनी डाइट में आप केले का सेवन को शामिल कर सकते हैं।

बादाम
बादाम बहुत सारे लाभदायक तत्वों से भरपूर होता है। बादाम में मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। बादाम के और फायदों की बात करें तो इसमें ट्रिप्टोफैन नामक एक तत्त्व पाया जाता है। जो कि नींद न आने की समस्या को दूर करता है। बादाम को आप गर्म दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

पनीर
पनीर अनेक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें एक ट्रिप्टोफैन नामक एक तत्त्व पाया जाता है जो कि न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन का उत्पादन करता है। ये नींद को अच्छी तरह आने में सहायता करता है। आपको भी पनीर अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

शकरकंद
शकरकंद में मैग्नीशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही ये कार्बोहायड्रेट का भी अच्छा सोर्स होता है। जो नींद न आने की प्रॉब्लम को दूर करता है। आप शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।