Roasted Chana Benefits : अगर आप सर्दियों में शाम के नाश्ते में समोसे, मोमोज या चाट का सेवन करते हैं, तो उनकी जगह भुना चना चुनना एक बेहतर विकल्प है। सर्दियों में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं आम होती हैं। कुछ लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है, जबकि अन्य दिनभर थकान और आलस्य का अनुभव करते हैं। भुने चने ( Roasted Chana Benefits ) में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।