ठंड में अंडा क्यों जरुरी
ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ऐसे फूड की जरूरत होती है, जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कार्ब्स की संतुलित मात्रा हो। इसके अलावा शरीर को विटामिन डी और विटामिन बी 12 का पोषण देने वाला फूड सर्दियों में ज्यादा जरूरी होता है। अंडे का सेवन सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद इसलिए भी होता है क्योंकि इसे खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। अंडे खाने के कई फायदे होते हैं।