Desi Ghee ke Saath Makhana Khane ke Fayde : लोग अक्सर स्नैक टाइम में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं, जैसे पैकेटबंद फूड्स, रेडी टू ईट स्नैक्स और तले हुए स्नैक्स। यदि आप अपनी सेहत को बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको इन अनहेल्दी स्नैक्स से दूरी बनानी चाहिए। मखाना एक बहुत ही पौष्टिक विकल्प है। यह न केवल हल्का होता है, बल्कि इसमें कैलोरी भी कम होती है और पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है।