23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में इन खाद्य पदार्थों का भूलकर भी न करें सेवन

रात के समय भोजन में कुछ चीजों से परहेज करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Mar 29, 2019

do-not-eat-these-foods-at-night

रात के समय भोजन में कुछ चीजों से परहेज करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

कई बार रात में हम ऐसा भोजन खा लेते हैं जिससे पेट भारी होता है व एसिडिटी बनने से नींद न आने की समस्या हो जाती है। इसकी वजह से कभी-कभी पाचनतंत्र भी गड़बड़ा जाता है। रात के समय भोजन में कुछ चीजों से परहेज करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है।

पास्ता : ईजी-टू-मेक डिश पास्ता कार्बोहाइड्रेट्स से भरपूर है। इसे चीज और तेल से पकाया जाता है, जो शरीर में फैट बढ़ाता है। सोने से पहले इसे खाने से बचें।

पिज्जा : कार्बोहाइड्रेट्स और फैट्स युक्त पिज्जा एसिडिटी और अपच की समस्या का कारण बनता है।

तले-भुने पदार्थ : चिप्स, पापड़, कचौरी, समोसा जैसे अधिक तले हुए पदार्थ कैलोरी फूड्स हैं। इनमें मोनोसोडियम, ग्लूटामेट पाया जाता है, जो गहरी नींद में बाधक हैं।

कैंडी: यह शक्करयुक्त स्वीट डिश है जो फैट बढ़ाती है। इसे रात में खानेे से दिमागी समस्याएं बढ़ती हैं।

नॉनवेज : इसमें प्रोटीन व आयरन अत्यधिक मात्रा में होते हैं जिनसे अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

कुछ सब्जियां भी : सामान्यत: सब्जियां स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं लेकिन प्याज, फूलगोभी, बंदगोभी में इनसॉल्यूबल फाइबर होता है। रात में इन्हें खाने से एसिडिटी हो सकती है।

चीज बर्गर : यह पेट में एसिड को बढ़ाता है। रात में इसे खाने से कई तरह की पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

चिली सॉस : पेट में गर्मी बढ़ाता है। इसमें प्रोटीन व स्लो बर्न होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स के साथ कैलोरी भी अधिक मात्रा में पायी जाती है। रात के समय इसे खाने से परहेज करें।

डार्क चॉकलेट : विशेषज्ञों के मुताबिक डार्क चॉकलेट दिमाग के लिए अच्छी मानी जाती है। इसे खाने से दिमाग सक्रिय बनता है जबकि रात के समय दिमाग को आराम की जरूरत होती है। ऐसे में इसका प्रयोग नींद को प्रभावित कर अनिद्रा की समस्या को बढ़ाता है।