11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाहिए जाह्नवी कपूर जैसी खूबसूरत बाॅडी तो अपने वर्कआउट में करें ये बदलाव

जाह्नवी दिन की शुरुआत 3-4 गिलास पानी पीकर करती हैं। ब्रेकफास्ट में ब्राउन ब्रेड,पीनट बटर, ओट्स और एग व्हाइट लेना पसंद करती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kamal Singh Rajpoot

•

Updated: 28 Apr 2018, 2:40 PM IST

Jhanvi Kapoor

बॉलीवुड की मशहूर स्टार दिवंगत श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की 21 वर्षीय बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'धड़क' के साथ बॉलीवुड में करियर शुरू करने जा रही हैं। हाल ही जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। अगर आप भी जाह्नवी जैसे खूबसूरत आैर फिट बाॅडी चाहते है करने होंगे ये काम-

Jhanvi Kapoor

रोजाना करती हैं जिमिंग: एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए हफ्ते में 4 दिन कार्डियो और वेटलिफ्टिंग करती हैं। इसके साथ ही प्लैंक्स, टीजर, नी एब्स और क्रॉस क्रंचेज करती हैं। एब्स के लिए जाह्नवी एब्स एक्सरसाइज करती हैं। जिस दिन जिम नहीं जाती है तो स्विमिंग, जॉगिंग या रस्सी कूद करती हैं। जाह्नवी को योग भी पसंद है।

Jhanvi Kapoor

उबली सब्जियां खाना है पसंद: जाह्नवी दिन की शुरुआत 3-4 गिलास पानी पीकर करती हैं। ब्रेकफास्ट में ब्राउन ब्रेड,पीनट बटर, ओट्स और एग व्हाइट लेना पसंद करती हैं। वहीं उनके लंच व डिनर में सलाद, ब्राउन राइस, पत्तेदार सब्जियां, वेजिटेबल सूप, दाल और उबली सब्जियां शामिल है। तो आप भी इस डाइट मैन्यु को फोलो करके अपने फिटनेस को सुधार सकते हैं।