
Drink excess water can be Harmfull
Drink excess water can be Harmfull: हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। यह डिहाइड्रेशन की परेशानी दूर करता ही है, साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद है। पानी पीने के अनगिनत फायदे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी सही मात्रा जरूरी है। ज्यादातर लोग सुबह उठकर पानी का सेवन करते हैं, लेकिन कई लोग मुहासों और ड्राईनेस जैसी परेशानी से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीते हैं, जोकि आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
डॉक्टर के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 2-4 लीटर पानी ही पीना चाहिए। लेकिन जिम, एक्सरसाइज, अधिक करने की वजह से या गर्मी में इसकी मात्रा बढ़ भी सकती है। मगर सामान्य तौर पर आप रोज 5-6 लीटर से अधिक पानी पीते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
अधिक पानी पीने के नुकसान
दिनभर में अपने शरीर की जरूरत से अधिक मात्रा में पानी पीते हैं या फिर आपको हर दो से तीन मिनट में प्यास लगती है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि ज्यादा प्यास लगने की आदत एक मेंटल और न्यूरोलजिकल समस्या की ओर इशारा करती है। अधिक पानी पीने से ब्लड में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। इसकी वजह से बेचैनी, थकान, चक्कर आना, बीपी लो, मितली आना जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीने से बॉडी की अंदरूनी कोशिकाओं में पानी की सूजन बढ़ जाती है। इस स्थिति से जब ब्रेन गुजरता है तो कई न्यूरोलजिकल बदलाव होते हैं। साथ ही कोमा की स्थिति भी बन जाती है। कोमा के लिए जिम्मेदार इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं।
कितना पीना पानी सही
हमारे शरीर में करीब 70 फीसदी हिस्सा पानी पर निर्भर रहता है। इस स्थिति में शरीर में पानी की कमी होना नुकसानदायक हो सकता है। वैसे पानी पीने की उचित मात्रा जरूरी है। दिनभर में दो से तीन लीटर पानी पीना ही सेहत के लिए अच्छा होता है। यदि आप पानी पीने की सही मात्रा जानना चाहते हैं तो आप इसके लिए 1 लीटर की बॉटल लें और दिनभर पानी पीने के लिए इसी का उपयोग करें। ऐसा करने से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि दिनभर में कितना पानी पीते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
18 Jul 2023, 4:16 PM IST
Published on:
18 Jul 2023, 4:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.