
जुकाम है तो अदरक व हल्दी की चाय पीएं
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम हर किसी को प्रभावित करता है। नाक का जाम होना या नाक से पानी आना, छींक और खांसी से जीना दूभर हो जाता है। ऐसे में अदरक-हल्दी की चाय पी सकते हैं। इससे गले और नाक को काफी राहत मिलती है। इसके लिए आपको ताजा कूटी हुई अदरक, जरा सी हल्दी, कुछ बूंदें नींबू का रस और शहद लेना चाहिए।
पानी में अदरक और चुटकीभर हल्दी को अच्छी तरह उबाल लें फिर उतार कर इसमें शहद और नींबू का रस डालें। पीने में इसका स्वाद थोड़ा अलग लग सकता है। लेकिन औषधीय गुणों के कारण यह काफी लाभकारी है। साथ ही इससे आपका रोग प्रतिरोधक तंत्र भी मजूबत होगा।
अन्य फायदे :-
रक्त संचार
अदरक की चाय से रक्त संचार बेहतर होता है। यह रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।
माहवारी
महिलाओं में पारियड्स संबंधी समस्याओं के होने पर अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। यह रक्तसंचार को भी बेहतर करने में सहायक है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले शारीरिक दर्द में भी लाभ देती है।
भूख बढ़ाने में सहायक
अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।
Published on:
13 Jul 2019, 1:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.