11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाली पेट खाएंगे फल तो होगा ज्यादा फायदा

फल देरी से पचने के कारण उसमें मौजूद पोषक तत्त्व भी नष्ट हो जाते हैं और इस कारण पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 5 Nov 2019, 3:38 PM IST

खाली पेट खाएंगे फल तो होगा ज्यादा फायदा

खाली पेट खाएंगे फल तो होगा ज्यादा फायदा

फल खाना सेहत के लिए लाभकारी है लेकिन कुछ लोग खाना खाने के बाद फल खाते हैं जोकि गलत है। फलों को हमेशा खाली पेट ही खाना चाहिए। फलों के साथ दूसरी चीज न खाएं क्योंकि फलों को पचने में करीब 20 मिनट का समय लगता है जबकि दूसरी चीजों को पचने में 30 से 40 मिनट तक का समय लगता है। इससे आपके द्वारा खाया गया फल अनाज के साथ फंसा रहता है और अपच की समस्या करता है। इससे पेट में गैस व बदहजमी की परेशानी होने लगती है।

फल देरी से पचने के कारण उसमें मौजूद पोषक तत्त्व भी नष्ट हो जाते हैं और इस कारण पेट में एसिडिटी की समस्या होने लगती है। अगर आप खाली पेट फल नहीं पाते हैं तो खाना खाने के कम से कम 30 मिनट बाद फलों का सेवन करें। ताकि पहले का खाया हुआ भोजन थोड़ा पच जाए और फलों को भी पचने में समस्या न हो।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।