
Foods to avoid in sawan
भगवान शंकर को समर्पित सावन का महीना शुरू हो चुका है और इस पूरे महीने में लोग पूजा-पाठ करते हैं। इसके साथ ही भक्त व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में खान-पान को लेकर काफी नियम हैं। लेकिन ये नियम सावन में होने वाली बारिश से भी जुड़ा है। दरअसल, बारिश में सबसे ज्यादा होती है जिस वजह से नमी और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। ऐसे में खाने-पीने की बहुत सारी चीजों को ना खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये फूड्स खाने से शरीर में एलर्जी होने और सेहत खराब होने का भी खतरा बना रहता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें सावन के महीने में नहीं खाना चाहिए।
दही
सावन में दही भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दही इस मौसम में जल्दी से गुड बैक्टीरिया के साथ बैड बैक्टीरिया बनाने लगता है। जिससे उसमे खट्टापन आ जाता है जो सेहत के लिए सही नहीं होता। सावन के महीने में दही खाना है तो बिल्कुल फ्रेश खाएं और पुरानी दही बिल्कुल नहीं खाएं।
डेयरी प्रोडक्ट भी नहीं खाएं
इस मौमस में प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट की मात्रा भी कम ही रखनी चाहिए। दूध, पनीर जैसी चीजों को जितना हो सके खाने से बचना चाहिए।
बैंगन
सावन के महीने में बैंगन खाने के लिए मना किया जाता है। इस महीने में बैंगन ना खाने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि कीड़े पड़ जाते हैं। बारिश में आने वाले बैंगन में अंदर से कीड़े लगे होते हैं। जिन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
पत्तेदार सब्जियों में भी बारिश के मौसम में कीड़े लगे रहते हैं। हरे रंग के ये कीड़े पत्तियों से चिपके होते हैं जो कई बार सब्जी में साथ चले जाते हैं। ये सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
नॉनवेज
सावन के पवित्र महीने के रूप में सावन में लोग पूजा करते हैं और नॉनवेज नहीं खाते। लेकिन इसके साथ ही नॉनवेज नहीं खाने की वजह इस मौसम में डाइजेशन का स्लो होना है। जिस वजह से नॉनवेज को पचने में काफी समय लगता है और लोगों को इसें कम खाने की सलाह दी जाती है।
Published on:
5 Jul 2023, 1:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.