
Health Benefit of elephant Apple: कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनके जड़, तना, पत्ती, फूल और फल आयुर्वेद के अनुसार में बेहद चमत्कारी माने जाते हैं। जिसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए औषधी के रूप में किया जाता है। ऐसी ही औषधीय गुणों से भरपूर है कैथा फल। कैथा का वानस्पतिक नाम लिमोनी एसिडिसिमा है। यह फल बेल पत्थर की तरह दिखता है। जो हाथियों को बेहद पसंद होता है। इसलिए कई जगहों पर हाथी सेब के नाम से भी जाना जाता है।
कैथा फल का नाम आपने जरूर सुना होगा। इसका इस्तेमाल जड़ी बूटी के रूप में किया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फोस्फोरस और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी1 और बी2 भी पाया जाता है। यह फल बाजार में करीब 10 रुपए में मिल जाता है।
कैथा के सेवन के लाभ
डायबिटीज में रामबाण
कैथा का सेवन डायबिटीज के लिए अधिक फायदेमंद है। कैथे के पेड़ से निकलने वाले फेरोनिया गूंदा मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण दवा की तरह है। यह फल रक्त चीनी के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। इसके सेवन से रक्त में ग्लूकोज का स्तर कम होता है। यह इंसुलिन सेल्स को भी बढ़ाने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
कैथे का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए लाभकारी है। कैथा में पाया जाने रफेज और फाइबर नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को सोखता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करता है और खून की रफ्तार को बेहतर बनाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को कैथा का सेवन करना चाहिए।
बवासीर में फायदेमंद
कैथा का सेवन बवासीर की समस्या में असरदार है। कैथा का फाइबर और रफेज मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ बॉवेल मूवमेंट में सुधार करने का काम करता है। ये मूत्र मार्ग की सूजन को भी कम करता है। इसका नियमित सेवन करने से परेशानियों से निजात मिल सकता है।
लिवर-किडनी को रखे हेल्दी
कैथा लिवर-किडनी से संबंधित परेशानियों को दूर करने में कारगर है। ये फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। कैथा के फल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और शरीर के बेहतर कामकाज में मदद करते हैं। कैथा का गूदा लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने में मददगार है।
अनिद्रा से दिलाए छुटकारा
कैथा की जड़ के चूर्ण का सेवन करने से अनिद्रा से छुटकारा मिल सकता है। चूर्ण को पानी में मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें और अच्छी नींद लेने के लिए इस घोल को अपने सिर के कनपटी और माथे पर लगाएं। इससे अनिद्रा से छुटकारा मिल जाएगा।
Updated on:
6 Aug 2023, 2:32 PM IST
Published on:
6 Aug 2023, 2:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.