12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HEALTH TIPS : लहसुन की कली रोज खाने से घटता कोलेस्ट्रॉल

लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका प्रयोग व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने व कई रोगों के इलाज में भी किया जाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ramesh Kumar Singh

•

Updated: 21 Feb 2020, 5:04 PM IST

HEALTH TIPS

लहसुन भूख की कमी, हाई ब्लड प्रेशर, कब्ज, खांसी, डिप्रेशन, दस्त, बुखार, संक्रमण, आंत रोग, मांसपेशियों में दर्द, गठिया, त्वचा रोग और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी माना जाता है।
इसमें ये पोषक तत्व होते
लहसुन में मैगनीज, विटामिन बी 6, विटामिन सी, सेलेनियम, फाइबर, कैल्शियम, तांबा, आयरन, पोटैशियम, फास्फोरस पाया जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को घटाता
कई शोधों में साबित हो चुका है कि इसमें एंटीबैक्टीरियल तत्व ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले लिपिड को नियंत्रित करते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स हृदय व कैंसर जैसे रोगों से बचाने में मददगार है।
भूख व याद्दाश्त
लहसुन खाने से आंखों, हडिड्यों की मजबूती, त्वचा, याददाश्त व शरीर की ताकत बढ़ाने में कारगर है। शरीर की वायु और सूजन को भी कम करता है।
सावधानी भी जरूरी

जिन लोगों की प्रकृति गरम है और कफ के साथ खून आने के शिकायत हो उन्हें लहसुन का प्रयोग बिना आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।