1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Iron Rich Foods: आयरन से भरपूर ये 5 फ़ूड जो सेहत को देंगे और भी चमत्कारिक फायदे, यहां पढ़ें

Iron Rich Foods: शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने से कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। आयरन की कमी से बाल और त्वचा पर सीधा असर देखने को मिलता है। सिरदर्द, असामान्य धड़कन, चक्कर आने की समस्याएं भी होने लगती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 16 Sep 2021, 8:37 AM IST

Iron Deficiency

Iron Rich Foods: शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की कमी होने से कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। आयरन की कमी से बाल और त्वचा पर सीधा असर देखने को मिलता है। सिरदर्द, असामान्य धड़कन, चक्कर आने की समस्याएं भी होने लगती है। शरीर में आयरन की कमी का पता खून जांच से ही चलता है। आयरन की कमी से ही रक्त व हीमोग्लोबिन की कमी भी होती है। सेहतमंद बने रहने के लिए शरीर के प्रत्येक हिस्से को पर्याप्त और हेल्दी खून चाहिए होता है। हीमोग्लोबिन के कारण किडनी से संबंधित समस्याएं भी होने लगती है।

Treatment of iron deficiency
शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन नियमित रूप से करना होता है। आयरन युक्त फूड्स का सेवन करने से आयरन की कमी दूर होती है और साथ ही खून और हीमोग्लोबिन की मात्रा भी अच्छी बनी रहती है।

Read More: वजन घटाने के चक्कर में न करें ये गलती, हो सकती है गंभीर बीमारियां

Iron rich foods veg

पालक
हरी सब्जियों में पालक को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। पालक में भरपूर मात्रा में आयरन होने के साथ ही इसमें कैलोरी भी न के बराबर होती है। 100 ग्राम पालक में आंकलन करें तो 2.7 MG आयरन होता है।

चुकंदर
चुकंदर का जूस पीना या सलाद के रूप में खाना बेहद लाभकारी माना जाता है। चिकित्सक भी यही सुझाव देते हैं कि साधारण व्यक्ति भी यदि इसका सेवन करते हैं तो बीमारियों में लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। चुकंदर आयरन और खून की कमी को दूर करता है। इसके सेवन से शरीर को फोलिक एसिड, विटामिन बी, कैल्शियम, सल्फर, पोटैशियम आदि पोषक तत्व मिलते हैं। नियमित रूप से 100 ग्राम चुकंदर का जूस भी साधारण व्यक्ति के लिए पर्याप्त होता है।

Read More: थायरॉइड हार्मोन को नियंत्रित रखने के लिए करें ये आयुर्वेदिक इलाज

कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। करीब 28 ग्राम कद्दू के बीज में 2.5 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से मैग्नीशियम, विटामिन-K, जिंक और मैंगनीज भी शरीर को मिलता है।

फलियां
फलियां पोषक तत्व से भरपूर होती हैं। दाल (मूंग, मोठ), चने, मटर और सोयाबीन आदि के सेवन से आयरन प्रचुर मात्रा में मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए फलियां आयरन का अच्छा स्त्रोत है। 198 ग्राम पकी दाल में करीब 6.6MG आयरन होता है। आयरन के अतिरिक्त फलियों से फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और पोटैशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद गुणकारी होती हैं।

Read More: बीमारियों से लडऩे की ताकत देता है जिंक, इन चीजों का करें सेवन

क्विनोआ
क्विनोआ का नाम प्रोटीन युक्त फ़ूड में सबसे पहले आता है. लेकिन यह आयरन से भरपूर फूड भी है। 185 ग्राम पके क्विनोआ से करीब 2.8 मिलीग्राम आयरन होता है। साथ ही इसमें फोलेट, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज की मात्रा भी होती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।