2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HEALTHY RECIPE : ऐसे बनाएं ड्रम स्टिक का सूप

इसमें विटामिन्स व भरपूर मिनरल्स मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यह खाने में सुपाच्य है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ramesh Kumar Singh

•

Updated: 8 Jan 2020, 7:14 PM IST

HEALTHY RECIPE

सामग्री : 3 से 4 शेंगा, कटी हुई गाजर, कटी हुई ब्रोकली, बेबी कॉर्न, लाल शिमला मिर्च, पीली शिमला मिर्च कटी हुई, स्वीट कॉर्न के उबले हुए दाने, चिली फ्लेक्स, पिसी हुई सफेद मिर्च, नमक स्वादानुसार लें।
बनाने की विधि : 3 कप पानी में शेवगा शेगा को उबालकर ठंडा कर लें। हैंड मिक्सर से पीस लें। इसके बाद इसे जूस वाली छननी से छान लें। गाढ़ा हो तो दो कप पानी मिला लें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा बटर डालकर सभी कटी हुई सब्जियों को एक सीटी कुकर की देकर निकाल लें। इसके बाद इसे सूप में मिक्स कर लें। अब इसे गैस पर रख दें। जब यह गर्म हो जाए तब इसमें चिली फ्लेक्स, सफेद मिर्च पावडर और नमक डालें। दो मिनट बाद धीमी आंच पर पकने के बाद गैस से उतार लें। अब गरमागरम सूप तैयार है इसे आप सर्व कर सकते हैं।

नोट : यह रेसिपी हमें यशोदा चितलांगिया ने वाशी नवी मुम्बई से भेजी हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।