
Heart Attack Risks
नई दिल्ली। Heart Attack Risks: दिल से जुड़ी हुई बीमारियों का हमें खास ध्यान रखना चाहिए। एक रिसर्च के दौरान ये बात पता चली है कि यदि आप ऐसा भोजन करते हैं जिनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि ऐसा खाना आपकी सेहत और ह्रदय के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खाने में तेल, घी की मात्रा को जितना कम हो सके उतना रखें। ताकि आगे यानी बढ़ती उम्र में आपको हार्ट की कोई परेशानी न हो। बच्चों के खानपान में भी उतना ही ध्यान देने की आवश्यकता होती है। अगर वे पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन कर रहे हों तो उन्हें रोकें। हफ्ते में एक दिन से ज्यादा इनका सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ रीडिंग की टीम ने इस पर रिसर्च की और उस दौरान यह बात पता चली की जिन फूड्स में फैट ज्यादा होता है उनका अधिक सेवन करने से दिल की कोशिकाओं पर ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ जाता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक आ सकता है। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉक्टर कपूर जो दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट हैं उन्होंने इसकी और जानकारी साझा की जिसके बारे में जानना बहुत जरूरी है।
दिल की सेहत के लिए अत्यधिक फैट है हानिकारक
रीडिंग यूनिवर्सिटी ने चूहों पर रिसर्च की। इस रिसर्च में ये सामने आया कि यदि ज्यादा फैट खाया जाए तो कोशिकाओं में इसका प्रभाव पड़ता है। शोध अभी भी जारी है और धीरे-धीरे और भी चीज़ों का खुलासा सामने आएगा। दिल के रोगों के विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फैट की ज्यादा मात्रा वाले खाने का उपयोग हम करते हैं तो ये हमारे दिल के लिए अच्छा नहीं होता है और प्रतिदिन इनके सेवन से हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है।
ज्यादा फैट वाली डाइट का दिल से जुड़ी हुई बीमारियों पर असर
यह बात तो पता चल गई की एक्स्ट्रा फैट हमारे दिल और सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। इसलिए दिल से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए खाने-पीने में बेहद ध्यान देने की जरूरत होती है।
एक्सपर्ट्स ने बताया है कि दो तरह के फैट हमारे शरीर में पाए जाते हैं पहला संतृप्त वसा (Saturated Fat) और दूसरा होता है असंतृप्त वसा (Unsaturated Fat)। सैचुरेटेड फैट इन चीजों को खाने से बढ़ता है ,जैसे अत्यधिक मलाई, क्रीम, मक्खन आदि और इसके आलावा यह पिज्जा, बर्गर, कुकीज या फ़ास्ट फ़ूड से भी हो सकता है। ये मोटापा भी बढ़ता है। सेहत के लिए भी नुकसानदायक है और दिल की बीमारियों के खतरे को दोगुना बढ़ा देता है।
यह भी पढ़ें: दिल की नसों में क्यों और कब बढ़ती है सिकुड़न
हाई फैट डाइट को कैसे करें नियंत्रित
शरीर को फिट रखने के लिए हाई फैट डाइट लेने से पहले कुछ चीज़ों का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा को कम रखना चाहिए। जितनी जरूरत हो उतना फैट खाने में यूज़ करें। जैसे यदि आपको घी बहुत पसंद हैं तो आप खाने में एक या दो चम्मच का उपयोग करें। जिससे आपको घी का स्वाद भी मिल जाए पर सेहत को कोई नुकसान भी ना पहुंचे। वेट बढ़ना भी दिल से जुड़ी हुई बीमारियों को बढ़ावा देता है। इसलिए रोज व्यायाम करें। टहलने जाएं। और अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रखें।
हाई फैट के कुछ बुरे प्रभाव
Updated on:
7 Aug 2021, 2:07 PM IST
Published on:
7 Aug 2021, 2:07 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.