29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोज की डाइट में शामिल ये एक चीज बन सकती है हार्ट फेल्योर की वजह, ब्लड प्रेशर के लिए भी है खतरानाक

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हार्ट फेल्योर (Heart failure) की वजह आपकी डाइट में रोज शामिल होने वाली 20 रुपये से भी कम की एक चीज है। ये चीज न केवल हार्ट, बल्कि स्ट्रोक (Strok) और हाई बीपी (High BP) की भी वजह बनती है। तो चलिए जानें कि ये सस्ती चीज है, क्या?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 5 Apr 2022, 3:29 PM IST

heart_attack_symptoms_1.jpg

ये 5 संकेत बताते हैं आ सकता है हार्ट अटैक, समय रहते पहचान का बचा सकते हैं जान

एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया है कि सोडियम यानी आपके रोज के आहार में शामिल नमक ही आपके दिल की बीमारी की एक बड़ी वजह बनता है। यही नहीं कई, अन्य बीमारियों के बढ़ने के कारण भी सोडियम ही होता है। तो अब आप जान तो गए कि 20 रुपये से कम में मिलने वाला ये नमक भी दिल को फेल करने का काम करता है, लेकिन कैसे, चलिए जानें।

हार्ट अटैक की वजह एक नहीं, कई होती है। लेकिन उनमे से एक आपकी खाने की थाली में रोज ही मौजूद रहता है। इसलिए अगर आप अपने सोडियम इनटेक में कमी लाते हैं तो आप अपने दिल को हार्ट फेल्योर से उबरने के बाद भी सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन 8 बीमारियों का लक्षण होता है मोटापा, जानिए वेट बढ़ाने वाली ये डिजीज कौन सी हैं

नमक की कमी आपके लिए फायदेमंद
जर्नल द लांसेट में छपी एक रिपोर्ट में पाया गया है कि खाने में नमक की कमी करने भर से दिल के दौरे, हाई बीपी, स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज जैसे तमाम बीमारियों का जोखिम बहुत हद तक कम हो जाता है। यही नही, शोधकर्ताओं ने सूजन, थकान और खांसी की वजह के पीछे भी कहीं- न कही नमक को जिम्मेदार माना है।
क्या है हार्ट फेल्योर
मेक्सिको, अमेरिका, कनाडा, कोलंबिया, चिली और न्यूजीलैंड के 26 मेडिकल सेंटर में 806 मरीजों का रिसर्च टीम ने डाटा लिया था। ये सभी मरीज हार्ट फेल्योर के शिकार थे और इलाज से ठीक हुए थे। हार्ट फेल्योर यानी जब दिल तक सही तरीके से खून नहीं पहुंचा और इसके लिए हार्ट तेजी से पंप करता है और बढ़ते प्रेशर के कारण वह सही तरीके से ब्लड पंप नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में हार्ट फेल हो जाता है। ये सारे ही लोगों ने जब न्यूट्रिशिनिस्ट की मदद से नमक का सेवन काफी कम कर दिया तो इनके दिल की स्थिति में बेहद सुधार नजर आने लगा।

जानिए एक दिन में कितना नमक लेना चाहिए

WHO ने एक सामान्य आदमी को जिसे किसी तरह की बीमारी नहीं है उसे एक दिन में मात्र 5 ग्राम नमक यानी एक चम्मच नमक खाने की सलाह दी है। वहीं, जिन्हें नमक कम खाने की डॉक्टर ने सलाह दी है, उन्हें इसका एक तिहाई नमक ही लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।