मोटापा अपने आप में कोई बीमारी नहीं है, लेकिन कई बीमारियों की जड़ जरूर है, ये बात और है कि लोग मोटापे से इसलिए बचना चाहते हैं, ताकि फैशनेबल कपड़े पहने जा सके और अपनी तस्वीरें सोशल साइट्स पर अपलोड की जा सके। खैर वजह जो भी हो, अगर कोई स्लिम होना चाहता है, तो यह अच्छी बात है, क्योंकि बस ऐसा करके ही आप कई बीमारियों से दूर हो जाते हैं। अपना फिटनेस प्लान बना लेने से पहले आपको यह जान और समझ लेना चाहिए कि आप मोटे क्यों हैं?