उन्नाब को जोजोबा फू्रट भी कहते हैं। चीन में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खूब देते हैं। इसका प्रयोग फल, रस व औषधि के रूप में किया जाता है। यह रक्त शुद्धिकरण व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ मोटापा, कैंसर, सूजन, तनाव, त्वचा, लिवर और हड्डियों संबंधी समस्या में रोगी को दी जाती है। बच्चों को याद्दाश्त, एकाग्रता के लिए देते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी व विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। उन्नाब फल लेने से अनिद्रा या बेचैनी में काफी राहत मिलती है।