
Kheera Eating Sideeffects
Kheera Side Effects: खीरा एक ऐसा फल है जिसको खाना सभी लोग पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। इसी वजह से रोजाना इसे खाने की सलाह दी जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बॉडी को हाइड्रेट करने के लिए खीरा खाना चाहिए। विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और कॉपर से भरपूर खीरा आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ ही पोषक तत्वों की कमी से भी बचाता है। लेकिन आपको बता दें कि खीरा खाने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं रात में खीरा खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
पाचन में समस्या
खीरा पाचन और कब्ज में सहायक होता है। हालांकि, कई बार इसकी वजह से गैस भी हो सकती है। खीरे में कुकुर्बिटासिन होता है। कुकुर्बिटासिन के कारण खीरे में कड़वा स्वाद होता है, जो गैस और अपच का कारण बनता है। अगर आप बहुत ज्यादा खीरा खाते हैं तो ये समस्या हो सकती है।
साइनसाइटिस हो सकता है ट्रिगर
साइनस संक्रमण जिसे साइनसाइटिस भी कहा जाता है, तब होता है जब आपके नाक मार्ग में सूजन और संक्रमण होता है। अगर आपको ये समस्या है तो अच्छा रहेगा कि आप इससे दूरी बना लें।
लिक्विड फ्लूयड स्राव
खीरा फल पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, हालांकि, इसें सोच-समझकर खाएं क्योंकि यह आपके इलेक्ट्रोलाइटिक संतुलन को नुकसान पहुंचा सकता है, ज्यादा खीरा खाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
रात को इसलिए नहीं खाएं खीरा
खीरा खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है। हालांकि, दिन में भी इसें खा सकते हैं। लेकिन रात को बिस्तर पर जाने से ठीक पहले खीरा खाने से बचना चाहिए। दरअसल, खीरे में पानी की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में रात के समय पर इसे खाने से आपकी स्लीप साइकिल खराब हो सकती है।
Published on:
17 Jul 2023, 5:36 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.