ऐसे प्रदूषित होता है
कई बार घर में भी भोजन प्रदूषित हो जाता है। सही तापमान पर न रखने पर इसमें बैक्टीरिया पनप जाते हैं। साग-सब्जियों को भली भांति न धोया जाए तो ढेर सारे जीवाणु हमारे पेट में पहुंच जाते हैं। सब्जियों, चावल और रोटी को सही ढंग से पकाना भी आवश्यक है। उत्पादन, कटाई, प्रोसेसिंग, भंडारण और परिवहन के दौरान अनाज या फल सब्जियां बार-बार प्रदूषित होते हैं, इनका इस्तेमाल करने से पहले इनकी सफाई बेहद जरुरी है। प्रदूषित भोजन से बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोग जल्दी प्रभावित होते हैं।