इसमें विटामिन, बी 12, ई, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्रीज, मैग्नीशियम पाया जाता है। दूध के साथ लेने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है।
कैसे बनाएं : 250 मि.ली. दूध में 6 बादाम (बारीक पिसे) व चीनी के साथ इलायची उबालकर पी सकते हैं।
फायदे : कमजोरी दूर कर मांसपेशियों, याद्दाश्त में सुधार, आंतों, आंखों व सूखी खांसी में लाभकारी है।
सावधानी : दस्त, भूख न लगने पर इसे न लें, नुकसानदायक हो सकता है।